Gwalior News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस-बसपा के पार्षदों को बीजेपी में दिलाई सदस्यता

Gwalior News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस-बसपा के पार्षदों को बीजेपी में दिलाई सदस्यता

Gwalior News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस-बसपा के पार्षदों को बीजेपी में दिलाई सदस्यता

MP Politics: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कई विपक्षी नेताओं को बीजेपी का अंग वस्त्र देकर पार्टी में शामिल किया। सिंधिया ने अपने जय विलास पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्वालियर से कांग्रेस पार्षद कमलेश बलवीर तोमर और गौरा अशोक सिंह को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने बसपा पार्षद सुरेश सोलंकी, निर्दलीय पार्षद आशा सुरेंद्र सिंह चौहान और पार्षद दीपक माझी को भी पार्टी में शामिल किया। बीजेपी नेता ने इससे एक दिन पहले ग्वालियर में कांग्रेस नेता अजय पाल यादव को भी बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस को बैंक करप्ट बताया था। आपको बता दें कि पार्षद आशा सुरेंद्र सिंह चौहान लगभग 2 साल पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने जीत हासिल की और बाद में कांग्रेस में वापसी की। लगभग 2 वर्षों के अंतराल के बाद आज उन्होंने अन्य पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।