PM Jammu Kashmir Visit: पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर दौरा जल्द, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

PM Jammu Kashmir Visit: पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर दौरा जल्द, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

PM Jammu Kashmir Visit: पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर दौरा जल्द, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

PM Jammu Kashmir Visit: 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे में वे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्हें जम्मू में एक विशाल रैली को संबोधित करने की भी योजना है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी का कार्यक्रम चंद दिनों में पूरा होने की संभावना है।  जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांबा के विजयपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रियासी जिले में चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेलद्वारा जोड़ेगा। उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल लिंक (USBRL) को आने वाले हफ्तों में खोला जाने की संभावना है। पीएम देविका कायाकल्प परियोजना सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास एक ही स्थान से होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी जम्मू में एक रोजगार मेले को संबोधित करेंगे। जहां वह युवाओं के बीच एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र शासित प्रदेश में मोदी का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पार्टी इस बार तीन सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है,जो उसने 2014 और 2019 में जीती थीं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में उधमपुर और जम्मू सीटों को जीता। हालांकि इस बार बीजेपी की नजर तीसरी सीट अनंतनाग-पुंछ-राजौरी पर है। जहां बड़ी संख्या में पहाड़ी वोट है। जिसे सरकार ने हाल ही में हुए संसद सत्र में एसटी का दर्जा दिया है।