हिटमैन के बर्थडे पर जाने उनके महारिकॉर्ड
37 साल के हुए 'हिटमैन' रोहित शर्मा आज जानते है उनके पांच महारिकॉर्ड के बारे में
क्रिकेट जगत में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज हम 'हिटमैन' रोहित शर्मा के जन्मदिन पर उनके पांच ऐसे महारिकॉर्ड के बारे में आपको बताएंगे, जिसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में एक ही पारी में 264 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 11 नवंबर 2014 को ईडन गार्डंस में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. रोहित ने 173 गेंदों में 264 रन की पारी खेली थी. इसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल हैं.उसके साथ रोहित शर्मा ने 50 ओवर के मैच में 3 दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं. पुरुष वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 10 दोहरे शतक लगे हैं, जिनमें से तीन 'हिटमैन' ने लगाए हैं.बता दे 2014 में श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने एक पारी में 33 चौके लगाए थे. वही वेस्टइंडीज के खिलाफ 25 चौकों के साथ सचिन तेंदुलकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं.2019 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने 9 मैचों में 5 शतकों की मदद से 648 रन बनाए थे. उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2015 विश्व कप में 4 शतक लगाए थे.इसके साथ वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना चुके है,वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 597 छक्के लगा चुके हैं. इस तरह से उन्होंने वेस्टइंडीज के पावर-हिटर क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा रोहित के नाम एकदिवसीय प्रारूप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीब 100 छक्के लगाए हैं.
बता दे रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर के बंसोड़ क्षेत्र में हुआ था. उनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा और माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है. रोहित शर्मा का बचपन मुंबई के बोरीवली में बीता.रोहित शर्मा ने रितिका सचदेह से 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी जो उनकी स्पोर्टस मैनेजर थीं और दोनों की एक प्यारी बेटी भी है।
Newsdesk