Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग मर्ज करने को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

भोपाल।Mohan Cabinet Meeting: भोपाल में आज शाम को मोहन कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें बड़ा फैसला हो सकता है। इस बैठक का आयोजन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय में होगा और इसका समय 4 बजे से संभावित है।सूत्रों के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों को मर्ज करने की तैयारी की जा रही है और इस प्रस्ताव को बैठक में पेश किया जा सकता है। इसमें मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सदस्यों को एक साथ मिलकर चर्चा करने का मौका मिलेगा। यह तय हो सकता है, कि बैठक के बाद प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के विभागों का मर्ज किया जाए। और सिर्फ़ एक विभाग होगा वो है स्वास्थ्य विभाग। इससे विभागों के कार्य प्रभावी रूप से चल सकें।इससे सरकार को संचालन की दृष्टि से भी लाभ हो सकता है। साथ ही बैठक में सिंचाई परियोजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है, और इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही विभागीय जांच के विषय पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है और सभी आवश्यक सूचनाओं के आधार पर फैसला किया जा सकता है।