मोहन यादव ने की घोषणा : कहां एमपी बनेगा एयर कार्गो हब....

मोहन यादव ने एयर कार्गो हब बनाने की योजना की घोषणा की, सात एयरपोर्ट्स में कार्गो सुविधाएं विस्तार करने का ऐलान

मोहन यादव ने की घोषणा : कहां एमपी  बनेगा एयर कार्गो हब....

 

MP News: "मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  गुरुवार को एयर कार्गो फोरम इंडिया कॉन्क्लेव 2024 में शामिल होकर घोषणा की कि मध्य प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर एयर कार्गो हब बनेगा। उन्होंने कार्गो उद्योग को प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का निमंत्रण दिया और 'स्किलिंग मैन्युअल' की पुस्तक का विमोचन किया। यहां उन्होंने कहा कि एमपी में एयर कार्गो के माध्यम से 6 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों का परिवहन होता है और प्रदेश के लिए बड़ी संभावनाएं हैं।"

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्षिक कॉन्क्लेव 2024 में शामिल होकर अपनी योजनाओं का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब बनाने की योजना है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में हवाई यातायात एवं कार्गो की सुविधाओं का विस्तार करने की बात की। उन्होंने सात एयरपोर्ट्स में कार्गो सुविधाओं की खोज का भी ऐलान किया।

डॉ. यादव ने 'स्किलिंग मैन्युअल' पुस्तक का विमोचन और एयर कार्गो फोरम इंडिया के कई लीडर्स को सम्मानित किया। उन्होंने व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 'फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश' नामक डेस्क की भी घोषणा की।इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास में एयर कार्गो उद्योग को बढ़ावा देने और निवेश के लिए विशेष आमंत्रण दिया है ।