कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने जताई नाराजगी
कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने कटनी के चार विधायकों के साथ संभागीय बैठक में नाराजगी जताई।
मध्यप्रदेश सरकार के बजट पर विवाद: कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने कटनी के चार विधायकों के साथ संभागीय बैठक में नाराजगी जताई।
मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि हाल ही में कटनी के चार विधायकों के साथ संभागीय बैठक में कई प्रस्ताव बनाकर भेजे थे, लेकिन उन्हें उनकी सरकार ने किसी भी प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ सड़क के नाम पर झुंझना पकड़ा गया है। दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मध्यप्रदेश सरकार को कर्ज देने से मना किया क्योंकि भाजपा सरकार ने पिछले समय में कर्ज लेकर अपनी गलतियों को ढ़का था।
बतादे कि,मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए लाड़ली बहनों को 3,000 रुपये, धान के लिए 3,100 और गेंहू के लिए 2,700 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा सिंचाई परियोजनाओं के लिए 13,596 करोड रुपये और किसानों को अल्पकालिक फसल ऋण पर शून्य प्रतिशत ब्याज पर 600 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक टंडन और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्पित पोद्दार ने बताया कि इस वर्ष के बजट में 16% वृद्धि की गई है, जो प्रदेश में लोगों के जीवन में कई बदलाव लाएगी। और बजट में गो संरक्षण एवं संरक्षण के लिए कदम उठाए गए हैं, जिसमें 82 करोड़ रुपये गो माताओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ प्रावधानित की गई हैं। उन्होंने ये भी बताया कि, स्वच्छ भारत अभियान के तहत 568 करोड़ रुपये का प्रावधान दिया जायेगा जिससे प्रदेश की सड़कें स्वच्छ होंगी और गंदगी से होने वाले दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलेगी।
Newsdesk