आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे मोहन यादव
आज उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे मोहन यादव।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहन यादव दूसरे प्रदेशों में प्रचार कर अपनी पार्टी का झंडा बुलंद करने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरे प्रदेश में जहां भी मध्य प्रदेश के नेता प्रचार कर रहे हैं, वहां वे अपने प्रदेश का उदाहरण देते हुए भी नजर आ रहे हैं. सीएम डॉ. मोहन यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे है। पार्टी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह 11 बजे भोपाल से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। यहां से वे दोपहर एक बजे श्रावस्ती लोकसभा की गैसडी विधानसभा के पचपेड़वा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दे सीएम मोहन यादव इन दिनों बिहार समेत देश के उन राज्यों में बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं जहां पर अभी मतदान होना बाकी है। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी जारी कर रहे हैं. हाल ही में उनकी एक ताजा तस्वीर सामने आई है जिसमें वे बिहार का स्वादिष्ट लिट्टी चोखा भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Newsdesk