अगर आप बनना चाहते हैं इंडिया के बेस्ट डांसर तो आ जाइये दिल्ली ,18 मई को होगा ऑडिशन
'इंडियाज बेस्ट डांसर' के चौथे सीजन के लिए नई दिल्ली में होंगे ऑडिशन।आप भी अपना डांस का जलवा बिखेर सकते हैं,18 मई को होगा ऑडिशन
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के होमग्रोन डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर चौथे सीजन की शुरूआत जल्द ही होगी। लेकिन इससे पहले इस शो के चौथे सीजन के लिए बेस्ट डांसर की खोज की जाएगी। जिसका ऑडिशन 18 मई को राजधानी दिल्ली के सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में होने वाला है। जिसमे जज के तौर पर जाने-माने कोरियोग्राफ़र, पुनीत जे पाठक, ‘इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीज़न 3’ की पूर्व-प्रतियोगी हंसवी टोंक शामिल रहेंगे।
आपको बता दे दिल्ली में होने वाले ऑडिशन को लेकर उत्साहित, पुनीत जे पाठक ने कहा,डांस की दुनिया में योगदान देने को लेकर, दिल्ली का एक समृद्ध इतिहास रहा है और हम शहर की युवा सेंसेशनल डांसिंग प्रतिभाओं को खोजने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो इस प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना सकें। तो ज़रूर आएं और ऑडिशन दें, क्योंकि इस तरह के शो ऐसे अवसर हैं जो डांस प्रेमियों के सपनों को साकार करने में उन्हें सक्षम बनाते हैं।जिसके बाद अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, पूर्व-प्रतियोगी हंसवी टोंक ने कहा,दिल्ली में इंडियाज़ बेस्ट डांसर - सीज़न 4 के ऑडिशन का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। यह शहर मेरे दिल के करीब है, इससे उन दिनों की यादें ताज़ा हो गईं जब मैं ऑडिशन के लिए दिल्ली गई थी। इस शहर ने मुझे और कई अन्य लोगों को कभी हार न मानने और अपनी फील्ड में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं आईबीडी 3 के लिए जाने की हिम्मत जुटा सकी। मुझे अपने कौशल को निखारने और परफॉर्मेंस की कई शैलियों को समझने का सौभाग्य मिला है, जिसने मुझे एक कलाकार के रूप में बेहतर बनाया है।
Newsdesk