जम्मू कश्मीर में बस खाई में गिरने से 9 लोगों की मौत, 33 घायल
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले के बाद एक बस खाई में जा गिरी जिसमे 9 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गये
जम्मू ,सिटी टुडे। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को आतंकवादियों द्वारा वाहन पर गोलीबारी की गयी। जिसके बाद चालक के नियंत्रण खोने के बाद तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में जा गिर। जिससे कम से कम नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के एक समूह ने रियासी जिले के रनसू इलाके से आ रही यात्रियों से भरी बस पर हमला कर दिया।पुलिस ने कहा, “हमले के कारण बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस रियासी में पौनी के कांडा इलाके के पास हरी खाई में गिर गई।” उन्होंने बताया कि नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।पुलिस ने कहा, “बचाव अभियान पूरा हो गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।”
साथ घटनास्थल पर पुलिस और अन्य बलों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने कहा कि स्थानीय नहीं होने के कारण यात्रियों की पहचान नही की जा सकी है।एसएसपी ने कहा, “शिव खोरी तीर्थस्थल को सुरक्षित कर लिया गया और क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया गया।”पुलिस ने कहा कि शाम लगभग 6:10 बजे राजौरी जिले की सीमा से लगे रियासी जिले के पौनी इलाके में शिव खोरी से कटरा जा रही यात्रियों की एक बस को आतंकवादियों ने आग्नेयास्त्रों से निशाना बनाया।पुलिस ने कहा, “ चालक को गोली लगने से उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस पास की खाई में फिसल गई।” उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया है।बता दे अब तक नौ मौतों की पुष्टि हो चुकी है और 33 घायलों को रियासी, त्रेयाथ और जम्मू जीएमसी के विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया है।पुलिस ने कहा, “संयुक्त सुरक्षा बल ने घटनास्थल पर अभियान शुरू किया है और हमलावरों का पता लगाने के लिए बहुआयामी अभियान जारी है।”
Newsdesk