आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का गुरुवार रात निधन हो गया।

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने 93 साल के उम्र में राजधानी रायपुर के वी वाय अस्पताल में अंतिम सांस ली।उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की।उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शोक संदेश में  लिखा,“आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।मोघे जी ने समूचे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय विचारों को स्थापित करने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया है। उनकी स्मृति सदैव अमर रहेगी।”


गौरतलब हो की पांडुरंग शंकरराव मोघे जी धमतरी जिले में लंबे समय तक संघ के प्रचारक रहे। आपातकाल के दौरान सागर जिले में सत्याग्रह करते हुए जेल भी गए। रायपुर में संघ कार्यालय निर्माण के समय उनकी अहम भूमिका रही। साथ ही उनको गायन कला में  विशेष रुचि थी। उनकी स्मरण शक्ति भी लाजवाब थी। सादा जीवन उच्च विचार को अंगीकार कर अपना सर्वस्व जीवन जीने वाले मोघे जी का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।