Damoh News: तिल गणेश पर गजानन टेकरी में लगा मेला

Damoh News: तिल गणेश पर गजानन टेकरी में लगा मेला

Damoh News: तिल गणेश पर गजानन टेकरी में लगा मेला

Damoh News: सोमवार को दमोह में तिल गणेश पर्व के अवसर पर स्थानीय गजानन टेकरी पर उच्चीकृत 200 मीटर पर तिल गणेश मेला लगा। हजारों की संख्या में लोग इस मेले में भाग लेने पहुंचे। जहां एक मराठाकालीन प्रतिमा में भगवान गणेश की मूर्ति विराजमान है। इस मौके पर पूरे जिले से हजारों श्रद्धालु आते हैं। यहां आज तिल गणेश पर्व के मौके पर स्थानीय गजानन टेकरी पर मेला लगा। भगवान श्री गणेश के 1001 सहस्त्रनामों के साथ 1001 लड्डुओं का भोग लगाया गया।

महिलाएं, बच्चे और लोगों ने मेले का आनंद लेने के साथ-साथ भगवान को भोग लगाया और पूजन किया। टेकरी पर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। जो असामाजिक तत्वों और जेबकतरों पर नजर रखे थे। आपको बता दें कि मेले में लोगों ने खरीदारी की और आनंद लिया। पहले मेले छोटे स्तर पर था। लेकिन धीरे-धीरे यह मेला बड़ा हो गया है।

साथ ही इसे देखते हुए टेकरी पर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। जो भीड़ को संभालने और जेबकतरों का ध्यान रखने का काम कर रहे थे। बैंडबाजों की धुन पर लोगों ने थिरकते हुए मेले का आनंद लिया। गजानन टेकरी पर लगभग 500 साल पुरानी मराठा कालीन भगवान श्रीगणेश की प्राचीन प्रतिमा है, जो हर साल तिल गणेश पर्व पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।