नीति आयोग की बैठक : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर वित्त मंत्री का जवाब

नीति आयोग की बैठक : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर वित्त मंत्री का जवाब

सिटी टुडे : शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हुई। बैठक में अन्य मुख्यमंत्री समेत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुई। बतादे कि,ममता बनर्जी गुस्से के साथ बैठक के बीच में ही बाहर निकल आईं। उन्होंने मीडिया से कहा कि, बैठक में गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने के लिए कम समय दिया गया। मुझे सिर्फ पांच मिनट का समय दिया गया और बीच में ही माइक बंद कर दिया गया। सरकारी सूत्रों ने ममता के दावों को खारिज कर दिया।

वही, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'सीएम ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक में शामिल हुईं। हम सभी ने उन्हें सुना।  हर मुख्यमंत्री को अलॉट किया हुआ समय दिया गया जो हर टेबल पर लगी स्क्रीन पर दिखाई दे रहा था। उन्होंने मीडिया से कहा कि, उनका माइक बंद कर दिया गया था।  यह पूरी तरह से झूठ है।'