Bhushi Dam Tragedy: झरने में जलस्तर बढ़ने से हुआ बड़ा हादसा, एक परिवार के 5 सदस्य पानी में डूबे
सिटी टुडे : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हो गया। पुणे के भूशी डैम झरने के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से एक परिवार के 5 सदस्य पानी में डूब गए। जानकारी के अनुसार, हादसे में एक महिला और चार बच्चें पानी में डूब गए इसमें महिला और दो लड़कियों के शव मिल चुके है। जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है। पीड़ितों की पहचान साहिस्ता लियाकत अंसारी, 36, अमीमा सलमान, 13, उमेरा सलमान, 8, अदनान अंसारी, 4 और मारिया अंसारी, 9 के रूप में हुई है।
अचानक पानी का स्तर बढ़ने से हुआ हादसा :
पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारन भूशी डैम झरने का जलस्तर बढ़ गया। जहां परिवार रुका था वहां का जलस्तर अचानक बढ़ जानें से यह हादसा हुआ। लोनावला पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जब पिकनिक पर गए ये पांच लोग झरने के पास फिसलकर पानी में गिर गए। इस घटना के बाद खोज और बचाव दल मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की गई। पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने बताया, “लोनावला में भुशी बांध के पास एक महिला और 4 बच्चे झरने में डूब गए। दो शव बरामद किए गए हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है। सभी पांच लोग पुणे के सैय्यद नगर के एक ही परिवार के हैं। ”
Newsdesk