PARIS:पेरिस में सर्वसम्मति से नीता अंबानी को चुना गया आईओसी सदस्य

PARIS:नीता अंबानी ने इस अवसर पर सम्मानित महसूस करते हुए आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और अपने सहयोगियों का धन्यवाद किया।

PARIS:पेरिस में सर्वसम्मति से नीता अंबानी को चुना गया आईओसी सदस्य

सीटीटुडे| रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी को दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया है। पेरिस में आयोजित आईओसी के 142वें सत्र के दौरान हुए मतदान में उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया। इससे भारतीय खेल संघों को वैश्विक स्तर पर सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है।

नीता अंबानी ने इस अवसर पर सम्मानित महसूस करते हुए आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और अपने सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने इसे व्यक्तिगत मील का पत्थर और वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बताया। नीता ने 2016 में रियो डि जिनेरियो ओलंपिक खेलों के दौरान पहली बार आईओसी में प्रवेश किया था और वे इस प्रतिष्ठित संस्था में शामिल होने वाली भारत की पहली महिला हैं। नीता अंबानी एक प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अहम योगदान दे रही हैं।

वहीं नीता ने दोबार आईओसी सदस्य चुने जाने के बाद कहा, ‘‘मैं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर भरोसे जताने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।
उन्होंने कहा , ‘‘फिर से सदस्य चुना जाना ना केवल एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करती हूं और भारत तथा दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए उत्साहित हूं।