AFGHANISTAN:4 साल बाद ग्रेटर नोएडा में खेलने आएगी अफगानिस्तान टीम

AFGHANISTAN:न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच 9 से 13 सिंतबर तक ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एक टेस्ट मैच होगा।

AFGHANISTAN:4 साल बाद ग्रेटर नोएडा में खेलने आएगी अफगानिस्तान टीम

सीटीटुडे | अफगानिस्तान की टीम सितंबर में ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड की टीम इस मैच के लिए पहली बार ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी, जबकि अफगानिस्तान की टीम 4 साल बाद यहां आ रही है। 

अफगानिस्तान की टीम और न्यूजीलैंड के बीच 9 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक टेस्ट मैच होगा। इस स्टेडियम में पहले भी अफगानिस्तान की टीम ने खेला है, आखिरी बार उन्होंने 2020 में ग्रेटर नोएडा में मैच खेला था। 

अफगान टीम को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश में अपने मुकाबले खेलने की सुविधा दी है क्योंकि अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोई स्टेडियम नहीं है। बीसीसीआई से अनुमति मिलने के बाद प्रबंधन ने इस मैच की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिच को भी ठीक किया जा रहा है। 

यह मैच 9 सितंबर से शुरू होगा। इस मैच के लिए अभी दोनों टीमों की घोषणा नहीं हुई है। ऐसा अनुमान है कि न्यूजीलैंड की टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।