Russian Army:रूस की सेना में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर पुतिन ने दिया आश्वासन

रूसी सेना में फंसे हुए भारतीय नागरिकों के मुद्दे को उठाया। पुतिन ने मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया कि रूस उन भारतीय नागरिकों की मदद करेगा जो सेना में फंसे हैं।

Russian Army:रूस की सेना में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर पुतिन ने दिया आश्वासन

Citytoday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालही में रूसी दौरे के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की, जहां उन्होंने रूसी सेना में फंसे हुए भारतीय नागरिकों के मुद्दे को उठाया। पुतिन ने मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया कि रूस उन भारतीय नागरिकों की मदद करेगा जो सेना में फंसे हैं।

इसी दौरान एक वीडियो संदेश में एक फंसे हुए भारतीय नागरिक ने बताया कि उनके दल के 15 सदस्यों में से 13 की मौत हो चुकी है, जबकि केवल दो लोग बचे हैं। उन्होंने अपील की है कि पुतिन से मुलाकात के बाद उनकी वापसी की जाए।

इस घटना के संबंध में पश्चिम बंगाल के कलिमपोंग के नागरिक उर्गेन तमांग ने बताया कि उन्हें धोखे से रूस ले जाया गया और फिर सेना में भर्ती किया गया, जहां उन्हें यूक्रेन के साथ संघर्ष में शामिल कर दिया गया। उर्गेन ने अपील की है कि वे और उनके साथियों को जल्दी से वापस लाया जाए ताकि वे अपने देश वापस जा सकें।वही कलिमपोंग के प्रधान रबी प्रधान ने बताया कि उन्होंने उर्गेन से बातचीत की है और उनकी मदद के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। उन्होंने इस मामले को जरूरी मदद के लिए मॉस्को में भारतीय दूतावास के साथ उठाया गया है।

बतादे कि,उर्गेन तमांग ने वीडियो मैसेज में कहा, "मैं रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसा हूं। यहां 15 गैर-रूसी थे, लेकिन 13 मारे गए हैं। केवल दो बचे हैं मैं और श्रीलंका का एक व्यक्ति है। मुझे और अन्य भारतीयों को रिहा करवाने की कृपया करें। जय हिंद, जय भारत।"