National Voters Day: PM मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की अपील, कहा- आपका वोट देश की दिशा तय करेगा

National Voters Day: PM मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की अपील, कहा- आपका वोट देश की दिशा तय करेगा

National Voters Day: PM मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की अपील, कहा- आपका वोट देश की दिशा तय करेगा

नई दिल्लीNational Voters Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो नवमतदाता सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए नए मतदाताओं को संबोधित किया।जो पहली बार वोट डालेंगे। भाजपा के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देश के 5 हजार 800 स्थानों पर यह सम्मेलन' आयोजित किया गया। जहां 50 लाख से ज्यादा मतदान करने वाले मतदाताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि- हमारी सरकार ने युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए कई सारें फैसले लिए हैं। साथ ही युवाओं से संवाद करते हुए 'नमो एप' के माध्यम से आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार साझा करने को कहा। और चुनाव में मतदान अवश्य करने का आग्रह किया। साथ ही 'मेरा युवा भारत ( माई भारत )' संगठन के साथ जुड़ने की भी अपील करते हुए कहा कि आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी।

 मोदी ने युवाओं से कहा कि, "आज देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का जिम्मा था, उसी तरह 2047 तक यानी 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट और देश की विकास की दिशा दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। आपका एक वोट, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा। आपका एक वोट, भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा। आपका एक वोट, डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा। आपका एक वोट, भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा।आपका एक वोट, भारत में पहला पैसेंजर एयरक्रॉफ्ट बनाएगा।आपका एक वोट, दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।इसलिए आप सभी को जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है।  ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है - पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है।

"स्थिर सरकार देश के बड़े फैसले लेती है: पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ युवाओं को देश में पूर्ण बहुमत और स्थिर सरकार के फायदे गिनाते हुए कहा, "स्थिर सरकार होती है तो देश बड़े फैसले लेता है, दशकों से अटकी हुई समस्याएं सुलझती है।जैसे की हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर दशकों का इंतजार खत्म किया। हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने सेना के जवानों के लिए वन रैंक, वन पेंशन लागू कर देश के पूर्व फौजियों का चार दशक का इंतजार समाप्त किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर देश की महिलाओं का वर्षों पुराना इंतजार खत्म किया। यही नहीं हमारी सरकार ही है जिसने तीन तलाक कानून बनाकर मुस्लिम बहन-बेटियों में इंसाफ की उम्मीद बढ़ाई।  हमारी सरकार ने तीन दशकों के इंतजार के बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की। एससी, एसटी, ओबीसी का हित सुरक्षित किया गरीब युवाओं के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। ये हमारी सरकार है जिसको अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी होने का अवसर मिला।

2014 के पहले आए दिन भ्रष्टाचार,घोटाले तो कहीं स्कैम होते थे: पीएम

मोदी ने 2014 के पहले के भारत और उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद के भारत में अंतर बताया और कहा कि आज हम जिन उपलब्धियों की बात कर रहे हैं, 2014 से पहले की जेनरेशन ने तो उसकी उम्मीद ही छोड़ दी थी। पहले आए दिन भ्रष्टाचार और घोटाले तो कहीं स्कैम तो कहीं करप्शन की बात होती थी। खबरें हेडलाइन भी इन्ही विषयों पर होती थी। करोड़ों रुपए के घोटाले सामान्य बात थी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे उस अंधकारमय स्थिति से देश को बाहर निकाल पाए। आज क्रेडिबिलिटी और सक्सेस स्टोरी की बात होती है। 

मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर: पीएम

उन्होंने  विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए परिवारवादी पार्टियों को युवाओं का विरोधी बताया और युवाओं से स्वयं वोट करने के साथ-साथ दूसरों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, "मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी ये पहला अवसर है। मैं सभी नवमतदाताओं को नमन करता हूं। 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है।