Stock Market Update: रुपया पहली बार 96 के पार, शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 161 अंक गिरा
नई दिल्ली: रुपये में गिरावट, कच्चे तेल की कीमत में तेजी और एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज फिसल गया। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी आई थी लेकिन अंतिम घंटे में मामला बदल गया। बीएसई सेंसेक्स 160.73 अंक यानी 0.21% की गिरावट के साथ 75,237.99 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.10 अंक यानी 0.19% गिरावट के साथ 23,643.50 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले पहली बार 96 के पार पहुंच गया। कारोबार के दौरान रुपया 50 पैसे गिरकर 96.14 तक फिसला जो इसका डॉलर के मुकाबले अब तक का ऑल टाइम लो स्तर है। अंत में यह 0.2 फीसदी गिरावट के साथ 95.96 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। Tata Steel में सबसे ज्यादा 1.97 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा इटरनल, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स में भी उल्लेखनीय गिरावट रही। दूसरी ओर इन्फोसिस में सबसे ज्यादा 2.08 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, मारुति, भारती एयरटेल और कोटक बैंक में भी तेजी रही।
news desk MPcg