पेरिस ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो से जीता सिल्वर, लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक

Paris Olympics: नीरज ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था और अब पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर वह भारत के लिए सबसे सफल एथलीट बन गए हैं

पेरिस ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो से जीता सिल्वर, लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक

सीटीटुडे | नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। स्टेड डी फ्रांस में आयोजित जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का शानदार थ्रो फेंका, जो इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। हालांकि, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीत लिया और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी स्थापित किया। नदीम के इस थ्रो में से दो बार का थ्रो 90 मीटर से अधिक का था, जो उनकी उत्कृष्टता को दर्शाता है।

नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे ओलंपिक में भी पदक जीतकर एक नया इतिहास बनाया है। वे ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में लगातार दो ओलंपिक में पदक जीता है। नीरज ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था और अब पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर वह भारत के लिए सबसे सफल एथलीट बन गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि नीरज ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है और देश को गर्व महसूस करवाया है।

फाइनल में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन मिश्रित रहा। उन्होंने पहले प्रयास में फाउल किया, दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर का थ्रो फेंका, जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। इसके बाद उनके बाकी सभी प्रयास फाउल रहे। 

फाइनल में शीर्ष 8 खिलाड़ियों का प्रदर्शन

अरशद नदीम (पाकिस्तान) - 92.97 मीटर (गोल्ड),नीरज चोपड़ा (भारत) - 89.45 मीटर (सिल्वर),एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) - 88.54 मीटर (ब्रॉन्ज),जैकब वाडलेच (चेक रिपब्लिक) - 88.50 मीटर,जूलियस येगो (केन्या) - 87.72 मीटर,जूलियन वेबर (जर्मनी) - 87.40 मीटर,केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) - 86.16 मीटर,लस्सी एतेलाटालो (फिनलैंड) - 84.58 मीटर तक रहा | 

नीरज चोपड़ा के इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर से भारत को गौरवान्वित किया है, और उन्हें भारत के सबसे सफल एथलीट के रूप में मान्यता दिलाई है।