असंभव को संभव कर दिखाया है प्रधानमंत्री मोदी ने : यादव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असंभव को संभव कर दिखाया है और उनके एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से सभी गौरवान्वित हैं।
डॉ यादव ने दिल्ली पहुंच कर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को इतनी बड़ी जीत दिला करके असंभव को संभव करके दिखाया है, ये हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि बदलते समय में जब इक्कीसवीं शताब्दी में भारत की तरफ दुनिया देख रही है, तब ऐसे व्यक्ति का प्रधानमंत्री बनना हम सबको गौरवान्वित करने वाला है।
Newsdesk