Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर में 14 स्वर्ण कपाट का काम हुआ पूरा, देखें मंदिर की भव्यता
Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर में 14 स्वर्ण कपाट का काम हुआ पूरा, देखें मंदिर की भव्यता
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में तीर्थनगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी का काम तेजी से चल रहा है। आज से प्राण प्रतिष्ठा के लिए विधिवत पूजा का कार्य शुरू होगा। इस कार्य में 9:30 बजे से पूजन पद्धति का कार्यक्रम होगा, जो करीब 5 घंटे तक चलेगा। जानकारी के अनुसार, पहले प्रायश्चित पूजा आयोजित की जाएगी। इस पूजा विधि में शारीरिक, आंतरिक और मानसिक तरीके से प्रायश्चित किया जाएगा। यजमान को 10 विधियों से स्नान कराया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर 14 में से 11 स्वर्ण मंडित कपाट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी से पहले मंगलवार तक बाकी शेष कपाट भी लगा दिए जाएंगे।
मंदिर में 14 स्वर्ण कपाट का काम पूरा
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल पर 14 में से 11 स्वर्ण मंडित कपाट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी से पहले मंगलवार तक बाकी शेष कपाट भी लगा दिए जाएंगे।
वॉलंटियर की संख्या 500 से अधिक
प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को सम्पन्न करने के लिए वॉलंटियरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब तक यह संख्या 500 से अधिक हो चुकी है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली आदि प्रदेशों से पुरुष और महिलाएं वॉलंटियर कार्यकर्ता इस काम में सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं। इन सभी को आवास, भोजन, और यातायात का प्रबंधन मेें लगाया जाएगा।
Newsdesk