Bihar News: अब जेडीयू और कांग्रेस के बीच शुरु हुआ एक्स वॉर
Bihar News: अब जेडीयू और कांग्रेस के बीच शुरु हुआ एक्स वॉर
पटना।Bihar News: बिहार में सीएम नीतीश ने एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाई है। तभी से कांग्रेस और जेडीयू के बीच तीखी बहस शुरु हो गई है। जमीन से शुरु हुई यह बहस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पहुंच गई है। हाल ही में जदयू सांसद ललन सिंह ने विधायकों को हैदराबाद भेजे जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने विधायकों को पर भरोसा नहीं है तो जनता का भरोसा कैसे जीतेंगे।
इस पर ललन सिंह को सोशल मीडिया पर कांग्रेस की यूथ विंग ने घेर लिया। इस बयान पर ललन सिंह को करारा जवाब भी दिया।जदयू सांसद ललन सिंह ने विधायकों को बिहार से हैदराबाद भेजे जाने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधायकों को बिहार से बाहर भेज दिया है क्योंकि उन्हें उन पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि ये जोड़-तोड़ की राजनीति बिहार में नहीं होती है। उन्हें अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है, तो वे देश की जनता का भरोसा कैसे जीतेंगे। वहीं, इस बयान के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी-जेडी(यू) गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे लोग कभी भी किसी कांग्रेस विधायक को नहीं तोड़ पाएंगे, लेकिन जब आसपास कोई चोर हो, तो आपको सावधान रहना चाहिए। इसके अलावा, ललन सिंह ने अपने बयान का वीडियो एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया था। जहां बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ललन सिंह को घेर लिया। इस बयान पर पलटवार करते हुए युवा कांग्रेस ने कहा कि नीतीश कुमार जी को तो आप पर भी भरोसा नहीं है। बता दें कि बिहार के 16 कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है। हालांकि, तीन विधायक अभी भी बिहार में हैं।
Newsdesk