Rahul Gandhi on BJP: राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के साथ हम मिलकर चुनाव लड़ने का किया दावा, कहा मिलकर बीजेपी को हराएंगे

Rahul Gandhi on BJP: राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई और आज तीसरे दिन वह नगालैंड की राजधानी कोहिमा के विसवेमा पहुंच गए हैं। कोहिमा के विसवेमा में पहुंचते ही कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर आने वाले चुनावों में भाग लेंगे और बीजेपी को आने वाले लोकसभा चुनावों में हराएंगे।

मीडिया ने राहुल गांधी से पूछा- कि क्या नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन के संयोजक बनने की प्रस्तावना को इंकार किया है, और क्या उन्हें एनडीए के साथ जोड़ने का कोई ख्याल है। इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया कि "सच कहूं तो, मीडिया इन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है... इंडिया गठन के नेताओं के बीच आपसी सम्मान और स्नेह है...मुझे पूरा विश्वास है कि इंडिया गठबंधन में ऐसे छोटे-छोटे मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा और हम मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे।

साथ ही जब राहुल से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुद्दे पर सवाल किया गया तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा, "22 जनवरी का जो कार्यक्रम है, वह राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और संघ ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर बना दिया है, और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया है।"