कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,आखिरी दिन कांग्रेस उम्मीदवार ने नॉमिनेशन लिया वापस
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है,इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नाम नॉमिनेशन वापस ले लिया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यहां से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इंदौर में कांग्रेस के अक्षय कांति बम और भाजपा के उम्मीदवार शंकर लालवानी के बीच मुकाबला था, मगर सोमवार को अक्षय ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया है.ऐसे में कांग्रेस के पास इंदौर में कोई उम्मीदवार नहीं बचा है।
बता दे बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के साथ कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नॉमिनेशन जाकर वापस लिया है। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। बीजेपी ने इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है।इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर लिखा, इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है.
आपको बता दे कांति बम को कांग्रेस ने पहली बार उम्मीदवार बनाया था। अक्षय कांति बम पेशे से कारोबारी हैं। नामांकन फॉर्म भरने के दौरान अक्षय कांति बम ने खुलासा किया था कि वह 14 लाख की घड़ी पहनते हैं। उनके पास पत्नी को मिलाकर करीब 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
Newsdesk