तीन संसदीय क्षेत्रों में आज मोहन यादव चुनाव प्रचार पर
चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज तीन संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर रहेंगे।
लोक सभा चुनाव 2024 के तीन चरणों के मतदान हो चुके है और अब चौथे चरण के चुनाव होने है जो की 13 मई को होना है। इस दिन प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग होगी इनमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा समेत आठ सीटों पर वोटिंग होगी।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज धार, खरगोन व उज्जैन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह लगभग साढ़े 10 बजे धार लोकसभा की डॉ अंबेडकर नगर महू में जानापाव में परशुराम जयंती के अवसर पर दर्शन-पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे खरगोन लोकसभा की महेश्वर विधानसभा के मंडलेश्वर और दोपहर एक बजे महेश्वर में रोड शो करेंगे। फिर वे धार लोकसभा की धरमपुरी विधानसभा के धामनोद में रोड शो करेंगे।
आपको बता दे उसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर लगभग तीन बजे धार जिले के बदनावर में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे उज्जैन लोकसभा के नागदा में और इसके बाद उज्जैन में रोड शो कर उज्जैन दक्षिण विधानसभा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Newsdesk