Rajasthan: राजस्थान से सोनिया को राज्यसभा भेजने की चल रही चर्चा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की सिफारिश
Rajasthan:राजस्थान से सोनिया को राज्यसभा भेजने की चल रही चर्चा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की सिफारिश
Rajasthan News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में सोनिया गांधी को चुना जा सकता है। इस मामले में पीसीसी चीफ गोविंद से डोटासरा और नेता प्रतिप्रक्ष टीकाराम जूली ने आलाकमान से मांग की है। यह मामला एक महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है, जिससे कांग्रेस पार्टी की राजस्थान में रणनीतिक दृष्टि स्पष्ट हो सकती है। सोनिया गांधी के लिए इस बार लोकसभा चुनाव लड़ना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते वह चुनाव नहीं लड़ सकती हैं। इससे पहले, इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के दौरान भी उनकी सांसद से इस बार चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई गई थीं।
हालांकि ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे। कि वह हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जा सकती हैं। लेकिन अब माना जा रहा है। कि वह राजस्थान से ही राज्यसभा का सीट पक्की करेंगी। इसके लिए खुद राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने पहल की है। और आलाकमान के सामने ये सिफारिश की है। कि सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए। सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने के लिए राजस्थान सबसे संभावित दिख रहा है। अगर वह राज्यसभा चुनाव लड़ती हैं, तो रायबरेली से कोई अन्य उम्मीदवार चुना जा सकता है, जैसे प्रियंका वाड्रा।
Newsdesk