मतगण्ना से एक दिन पहले PM से मिले बिहार के CM

मतगण्ना से एक दिन पहले PM से मिले बिहार के CM

अठाहरवीं लोकसभा के चुनाव संपन्न होने के बाद और मतगणना से एक दिन पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के महत्वपूर्ण घटक दल जनता दल के प्रमुख तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।नितीश कुमार दो दिन की यात्रा पर राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं और प्रधानमंत्री से मुलाकात की। जिसके बाद वह शाम को गृह मंत्री अमित शाह से कार्यक्रम शामिल हुए ।

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद प्रधानमंत्री के निवास पर हुई  नितीश कुमार की मुलाकात के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन  इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण मानते हुए इसके कई मायने निकाल रहे हैं। समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने चुनाव और उनके अनुमानों के बारे में बात की है। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार बनने की स्थिति में आगे की रणनीति पर भी बातचीत की है।एग्जिट पोल में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की स्थिति को इतना मजबूत नहीं दिखाया गया है जितनी चुनाव शुरू होने से पहले संभावना व्यक्त की जा रही थी।राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा चल रही है कि चुनाव परिणाम आने के बाद संभवत नितीश  कुमार को केन्द्र में मंत्री पद दिया जा सकता है और बिहार में उनकी जगह भाजपा के किसी नेता को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि अभी इस तरह की बातों को किसी भी स्तर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है।