2026 में रिलीज हो सकती है सन्नी देओल की फिल्म बॉर्डर 2

बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल की आने वाली फिल्म बार्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है।

2026 में रिलीज हो सकती है सन्नी देओल की फिल्म बॉर्डर 2

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई वर्ष 1997 में जे.पी.दत्ता के निर्देशन में बनीं फिल्म बॉडर में सन्नी देओल,सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, राखी,पूजा भट्ट, तब्बू समेत कई सितारे नजर आए थे। वही पिछले साल ऐसी खबरें सामने आई थी कि फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है. बताया गया था कि इसके लिए जे.पी.दत्ता ,उनकी बेटी निधि दत्ता और भूषण कुमार ने कोलैबोरेट किया है।

वही अब बॉर्डर 2 को लेकर एक खबर सामने आई है ,कहा जा रहा है कि बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह निर्देशित करेंगे।बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को वर्ष 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज करने वाले हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो सकती है। बॉर्डर 2 सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना नजर आ सकते हैं।