Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के नौ स्टेशन के गेट बंद
Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के नौ स्टेशन के गेट बंद
Farmers Protest: दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार को कुछ स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी के गेटों को बंद कर दिया। ताकि स्थिति को संभाला जा सके। हालांकि ये स्टेशन पूरी तरह से बंद नहीं हैं। और यात्रियों को अन्य गेट के माध्यम से यात्रा करने की अनुमति दी गई है। यह निर्देश पुलिस प्राधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से जारी किया गया है। एस मामलें पर वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई स्टेशनों जैसे कि राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ, बाराखंभा रोड, लोक कल्याण मार्ग और खान मार्केट, कुछ गेट बंद कर दिए गए हैं। खान मार्केट मेट्रो स्टेशन पर भी मंगलवार को एक गेट बंद किया गया है। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर दोपहर करीब एक बजे गेट संख्या एक, दो और पांच को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है। जबकि गेट संख्या तीन और चार पर आवाजाही जारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी पोस्ट किया। जिसमें यात्रियों को सूचित किया गया कि कुछ गेट बंद किए जा सकते हैं, सुरक्षा निर्देशों के अनुसार। ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए सिंघु, टिकरी, और गाजीपुर सीमाओं को बंद करने के अलावा पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है।
Newsdesk