Ujjain News: रामलला के लिए मप्र के सीएम डाॅ. मोहन यादव ने बनाए लड्डू, महाकाल मंदिर से भेजे जाएंगे अयोध्या
Ujjain News: रामलला के लिए मप्र के सीएम डाॅ. मोहन यादव ने बनाए लड्डू, महाकाल मंदिर से भेजे जाएंगे अयोध्या
Ujjain News: उज्जैन। महाकाल मंदिर ने घोषणा की है कि 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या के रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज चिंतामन लड्डू निर्माण इकाई का निरीक्षण किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खुद लड्डू निर्माण में काम करने वाले कारीगरों के साथ मिलकर काम किया और लड्डू की पैकिंग भी की।
सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा - "सियावर रामचंद्र जी की जय! आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या भेजे जा रहे 5 लाख लड्डुओं के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और लड्डू पैक करके इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।"
उल्लेखनीय है कि सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा के साथ ही महाकाल मंदिर की लड्डू इकाई में लड्डू बनाने का काम आरंभ किया गया है। अब तक 4 लाख लड्डू बना लिए गए हैं। आशा है कि कल तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। 5 लाख लड्डूओं को अयोध्या भेजने के लिए 5 ट्रकों की सहायता ली जाएगी। यहीं नहीं कुछ दिनों पहले ही तिरुपति देवस्थानम बोर्ड' ने भी अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 1 लाख लड्डू भेजने की घोषणा की थी। इन लड्डुओं को तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। इस घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था, कि राम मंदिर हमारा 17 लाख साल पुराना सपना है। इसमें मध्य प्रदेश भला कैसे पीछे रह सकता है।सीएम ने यह भी कहा था कि उज्जैन स्थित श्री महाकाल मंदिर से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा।
Newsdesk