Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन से पहले चंपत राय ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बड़ा ऐलान होने की संभावना

Ayodhya Ram Mandir: आजकल अयोध्या राम नगरी भक्ति की गहराईयों में समाहित है। 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के संबंध में देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रामभक्तों के बीच अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। राम-नाम का जप हर दिशा से हो रहा है, और मंदिर के निर्माण का हर क्षण एक त्योहार की भावना से भरा हुआ है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने 15 जनवरी को शाम 3 बजे अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंपत राय राम मंदिर को लेकर महत्वपूर्ण एलान कर सकते हैं।

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, और मूर्ति स्थापना का समय 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए मात्र 84 सेकेंड का एक अद्वितीय मुहूर्त रहेगा। इस अवसर पर सात हजार विशेष अतिथि और चार हजार संत शामिल होंगे। यह ऐतिहासिक घड़ी 22 जनवरी को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को आएगी। इस महत्वपूर्ण समय पर विश्वभर से लगभग 20 हजार लोग और 50 देशों के अतिथियों की उपस्थिति होगी।