Ram Mandir : 22 जनवरी को MP में रहेगा 'ड्राई डे', बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, CM यादव ने किया घोषित
Ram Mandir : 22 जनवरी को MP में रहेगा 'ड्राई डे', बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, CM यादव ने किया घोषित
Ram Mandir:आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस समारोह के लिए पूरे देश में तैयारी जोरों पर है, और कई राज्यों से पूजन सामग्री, भेंट, और उपहार भेजे जा रहे हैं। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में 'ड्राई डे' की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बाद, अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे की घोषणा की है। जो लोगों की भावनाओं को देखते हुए की गई है।
Ram Mandir : रविवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, '22 तारीख हम सभी के लिए एक अलग प्रकार की तारीख है। इसी दिन अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वयं वहां उपस्थित रहेंगे। पूरा देश रोमांचित है, 'सरकार भी जनभावनाओं के साथ है। इसलिए हमने यह निर्णय लिया है कि 22 तारीख को ड्राई डे रहेगा, यानी उस दिन मदिरा और भांग की सभी दुकानें बंद रहेंगी। हमने उस दिन सभी प्रकार के मादक द्रव्यों की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है।
Newsdesk