PM Modi’s Visit Ayodhya : शनिवार को PM मोदी जाएंगे रामलला की नगरी, पूरी अयोध्या में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

PM Modi’s Visit Ayodhya : शनिवार को PM मोदी जाएंगे रामलला की नगरी, पूरी अयोध्या में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

PM Modi’s Visit Ayodhya : शनिवार को PM मोदी जाएंगे रामलला की नगरी, पूरी अयोध्या में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

PM Modi’s Visit Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर यानि की कल अयोध्या पहुंचेंगे, जहां सुबह करीब 11:15 बजे वह पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. और नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कई अन्य रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।, जो राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए  सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी बड़े और छोटे वाहनों का मार्ग शुक्रवार को बदला जाएगा। यानि की सभी बड़े और छोटे वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।

पुलिसकर्मी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन की सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह से इंतजाम किए गए हैं, और आम जनमानस की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा, सादी वर्दी में महिला और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था होगी। 

सभी बड़े और छोटे वाहनों का होगा मार्ग परिवर्तन

सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और डायवर्जन, पार्किंग, और ड्रोन से नजर रखी जाएगी। कार्यक्रम को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने समर्थन की जिम्मेदारी ली है।

हलियापुर से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन 29 दिसंबर की रात 9 बजे से और सभी छोटे वाहन 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से अयोध्या की तरफ नहीं जाकर कूरेभार की तरफ जाएंगे, सेमरी होते हुए अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान करेंगे।

कटका से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन 29 दिसंबर की रात 9 बजे से और सभी छोटे वाहन 30 दिसंबर की सुबह 8 बजे से अयोध्या की तरफ नहीं जाकर सेमरी की तरफ रवाना किए जाएंगे, और फिर वे अपने गंतव्य स्थान पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि कल का कार्यक्रम दोपहर करीब 12:15 बजे शुरु होगा। प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे और एक बजे के आसपास वह एक जनसभा में भाग लेंगे, जहां वह प्रदेश में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में अयोध्या और इसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 11,100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और प्रदेश भर में करीब 4,600 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।