Indore Train Accident: ट्रैक ट्रायल के दौरान हुआ बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत

Indore Train Accident: ट्रैक ट्रायल के दौरान हुआ बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत

Indore Train Accident: ट्रैक ट्रायल के दौरान हुआ बड़ा हादसा,  ट्रेन की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत

Indore Train Accident: - ट्रेक के ट्रायल के दौरान एक बड़ी घटना सामने आयी है। इस घटना में दो लड़कियों की मौत हो गई है। इन दोनों लड़कियों का नाम बबली और राधिका था। जानकारी के मुताबिक, ये बच्चे कोचिंग क्लास से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में आ गईं। और उनकी मौत हो गई। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि ट्रेक पर पहली बार ट्रायल रन किया जा रहा था।

दोहरीकरण के ट्रायल के दौरान रेलवे अधिकारी नए ट्रैक पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का परीक्षण कर रहे थे। इस दौरान, कैलोद हाला (तलावली चांदा) में ट्रेन की टक्कर से 10वीं कक्षा की दो छात्राएं घातक रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।

 ट्रेन से टक्कर खाने के बाद मृतिका लड़कियां करीब 20 फीट ऊपर उछलीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। तीनों छात्राएं बबली, राधिका, और साधना कोचिंग से लौट रही थीं और उन्हें लगा कि इस समय ट्रेन नहीं आएगी, लेकिन जब वह तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन दिखी, तो वे घबरा गईं और बचने के लिए वही ट्रैक पर खड़ी हो गईं। इसके बाद उन्हें ट्रेक पर खड़ी होकर हादसे का शिकार हो गई।

 इस हादसे के बाद रहवासियों ने रेलवे विभाग पर आरोप लगाए हैं, कि उन्हें ट्रायल रन की सूचना नहीं दी गई थी। जिससे इस क्षेत्र के लोग नहीं जानते थे। कि पिछले दिनों से बंद रेलवे ट्रैक पर गाड़ियां चलने वाली हैं। इसके कारण बच्चियों ने तेजी से आने वाली ट्रेनों को नहीं देखा और हादसे का शिकार हो गईं। लेकिन रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने कहा कि दो दिन पहले ही निरीक्षण के दौरान लोगों को नई लाइन के आसपास न जाने की हिदायत दी गई थी। मृतको के घरवालों का यह भी कहना है कि एम्बुलेंस और पुलिस बहुत देर से पहुंची हैं, जिससे बच्चियों को तुरंत मदद नहीं मिल सकी।