इंदौर: दसवीं की सफलता का जश्न मनाने नानी के घर गई छात्रा की सड़क हादसे में मौत, मां को गंभीर चोटें

इंदौर में दसवीं पास छात्रा अनुष्का तिवारी की सड़क हादसे में मौत हो गई, जब एक वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मारी। मां भारती घायल हुईं, लेकिन अनुष्का को समय पर इलाज न मिलने से उसकी जान चली गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इंदौर: दसवीं की सफलता का जश्न मनाने नानी के घर गई छात्रा की सड़क हादसे में मौत, मां को गंभीर चोटें

इंदौर में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ नानी के घर गई थी। छात्रा ने दसवीं की परीक्षा पास की थी। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन छात्रा अनुष्का तिवारी की मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को सही समय पर इलाज नहीं मिला।

अनुष्का अपने परिवार के साथ बजरंग नगर क्षेत्र में रहती थी। वह दसवीं में अच्छे नंबरों से पास हुई थी। यह बताने के लिए वह अपनी मां के साथ विजय नगर क्षेत्र में नानी के घर गई थी। वहां से दोनो लौट रही थी, तभी एक वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

 दोनो सड़क पर गिर पड़ी। टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। राहगिरों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन पहले दोनो को नंदानगर के बीमा अस्पताल ले गए। मां भारती के शरीर से खून बह रह था। उसका इलाज शुरू हो गया, जबकि अनुष्का को अंदरुनी चोट आई थी।

 उसके शरीर से खून भी नहीं बहा था। परिजनों ने कहा कि डाॅक्टरों ने अनुष्का की अंदरुनी चोट को हलके में लिया,जबकि वह दर्द से कहरा रही थी। हम उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं किया गया। अनुष्का को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्ट्रेचर पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।