Israel-Hamas War: अमेरिका,इजरायल के खिलाफ हुआ भारत, संयुक्त राष्ट्र महासभा में शांति की मांग करते हुए किया मतदान

Israel-Hamas War: अमेरिका,इजरायल के खिलाफ हुआ भारत, संयुक्त राष्ट्र महासभा में शांति की मांग करते हुए किया मतदान

Israel-Hamas War: अमेरिका,इजरायल के खिलाफ हुआ भारत, संयुक्त राष्ट्र महासभा में शांति की मांग करते हुए किया मतदान

Israel-Hamas War: इजराइल-हमास के बीच चल रही जंग में, भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में शांति की मांग करते हुए मतदान किया। भारत ने मसौदा प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसमें तत्काल मानवीय युद्धविराम के साथ-साथ सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई की मांग शामिल थी। भारत ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जो कि यूएन के 153 सदस्य देशों ने समर्थन दिया। इसके अतिरिक्त, 23 देश वोटिंग में शामिल नहीं हुए और 10 देश प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मंगलवार को 193 सदस्यीय आपातकालीन विशेष सत्र में मिस्र द्वारा पेश किए गए मसौदे प्रस्ताव को समर्थन देते हुए एडॉप्ट किया। यह समर्थन 27 अक्टूबर के पूर्व प्रस्ताव की तुलना में अधिक था, जिसमें 'मानवीय संघर्ष विराम' का आह्वान किया गया था। उस समय, प्रस्ताव के समर्थन में 120 और विरोध में 14 मत पड़े थे, जबकि 45 देश अनुपस्थित रहे।

अमेरिका, इजराइल,सहित ग्वाटेमाला, लाइबेरिया समेत 10 देश ने युद्ध विराम प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। प्रस्ताव में सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सभी पक्षों द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने की मांग की गई।

यह प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के खिलाफ है, लेकिन महासभा के प्रस्ताव को कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं ठहराया जाता है, बल्कि इसका संदेश दुनिया की राय को दिखाने का काम करता है। हमास के द्वारा इजराइल पर सात अक्टूबर को किए गए हमले के बाद, गाजा में चल रहे संघर्ष में हजारों की मौतें हो चुकी हैं।" जॉर्डन द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में पूरे गाजा पट्टी में नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के तत्काल, निरंतर, पर्याप्त और निर्बाध प्रावधान की भी मांग की गई थी.