Congress Candidate List: कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में 39 नामों का ऐलान...

Congress Candidate List: कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में 39 नामों का ऐलान...

Congress Candidate List:  कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में 39 नामों का ऐलान...

Congress Candidate List: लोकसभा चुनावों के करीब आते ही भाजपा की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के एक सप्ताह में ही कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी है l बता दे कि कांग्रेस में अपनी 39 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है l बड़े नामों की बात करें तो राहुल गांधी, भूपेश बघेल और शशि थरूर का नाम शामिल है। हालांकि सूची में मुख्य रूप से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया गया है l

जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

इस जारी सूची से स्‍पष्‍ट हो गया है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। कि 2019 की तरह वह अमेठी से भी चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं। इस लिस्ट में शशि थरूर का नाम है जो तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि इस सीट पर शशि थरूर लगातार तीन बार से सांसद हैं। इसी के चलते उन्हे यह सीट दी गई है।वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की बात करें तो  पार्टी ने राजनांदगांव से चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही कांग्रेस ने महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल के अलप्पुझा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। यह सीट उन्‍होंने 2009 में जीती थी। वहीं डीके सुरेश को पार्टी ने बेंगलुरु ग्रामीण चुनाव मैदान में उतार दिया है। डीके सुरेश कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई है।

Image

16 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा केरल से

इस सूची में सर्वाधिक 16 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा केरल से की गई है।अन्‍य राज्‍यों में केवल छत्तीसगढ़ और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप हैं। इसके बाद कर्नाटक से सात, छत्तीसगढ़ से छह और तेलंगाना से चार नामों की घोषणा की गई है। शेष मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप की सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है। कुछ दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों की सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नाम हैं।