“A Journey of Oneness” — भारत भवन में आध्यात्मिक एकता का संगम
भोपाल एक बार फिर से गवाह बनने जा रहा है एक ऐसे आयोजन का, जो आत्मा को छू जाने वाला अनुभव देगा।
आज, मंगलवार 11 नवम्बर 2025 की शाम 5:30 बजे, भारत भवन, भोपाल में आयोजित होने जा रहा है —
“A Journey of Oneness – Oneness Dialogues”, एक ऐसा मंच जहाँ पूर्व और पश्चिम की आध्यात्मिक दृष्टियाँ एक साथ मिलेंगी।
इस विशेष अवसर पर उपस्थित रहेंगे –
स्वामी शुद्धिधानंद — अध्यक्ष, अद्वैत आश्रम, मायावती (उत्तराखंड)
आचार्य जोनस मसेट्टी — प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु, ब्राज़ील के विद्या गुरुकुलम संस्थापक एवं पद्म श्री सम्मानित
विनय एल. वारणसी — प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ, गीतकार, चित्रकार एवं कथावाचक
यह आयोजन न केवल एक वार्ता श्रृंखला है, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है जो मनुष्य को स्वयं से, समाज से और सृष्टि से जोड़ने का संदेश देती है।
संगीत, दर्शन और संवाद के इस अनोखे संगम के माध्यम से, यह कार्यक्रम मानवता के भीतर छिपी एकता को उजागर करने का प्रयास करेगा।
कार्यक्रम का आयोजन एकात्म धाम (A Global Centre of Oneness) एवं संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन के सौजन्य से किया जा रहा है।
इस आयोजन के संरक्षक एवं आमंत्रक हैं —
श्री शैव शेखर शुक्ला, ट्रस्टी सेक्रेटरी, संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन।
“जब आत्मा का स्वर जग से जुड़ता है, तभी सच्चे एकत्व की अनुभूति होती है।”
news desk MPcg