भोपाल के टिंबर मार्केट में भीषण आग, 4 घायल, 22 दमकलों ने पाया काबू
1. टिंबर मार्केट में आग का कहर
भोपाल के पुल पात्रा स्थित टिंबर मार्केट में शनिवार तड़के करीब पौने तीन बजे भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक फर्नीचर दुकान में लगी और देखते ही देखते आरा मशीन समेत आसपास की दुकानों में फैल गई। आग बुझाने के दौरान आरा मशीन की दीवार गिरने से दो कर्मचारियों सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही नगर निगम के बैरागढ़, फतेहगढ़, कबाड़खाना, माता मंदिर, कोलार और भेल फायर स्टेशन से दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बता दें, डेढ़ महीने पहले भी इसी टिंबर मार्केट में आग लग चुकी है।
news desk MPcg