भोपाल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन , दिग्विजय सिंह का संदेश : कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत !

जीतू पटवारी की अगुवाई में कांग्रेस की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को धार देने पर गहन मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने की, जबकि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में सह प्रभारी संजय दत्त, ऊषा नायडू, संजना जाटव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने संगठनात्मक अनुशासन, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने पर जोर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है और जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाना समय की जरूरत है। वहीं जीतू पटवारी ने आगामी कार्यक्रमों और आंदोलनात्मक रणनीतियों की रूपरेखा रखते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

बैठक में संगठन को नई दिशा देने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। नेताओं ने साफ किया कि आने वाले समय में कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों पर संघर्ष करेगी और सरकार को हर मोर्चे पर घेरने का काम करेगी।