प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट पर संबोधन देंगे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे, जहां उनका फोकस पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उसके भारत पर पड़ने वाले असर पर रहेगा। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच यह संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम, कच्चे तेल, गैस, बिजली और उर्वरक क्षेत्रों की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में देशभर में ईंधन और आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मौजूदा हालात के बावजूद देश में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है।
सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव पर नजर रखते हुए उपभोक्ताओं और उद्योगों पर इसका असर कम करने की रणनीति पर काम कर रही है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम शिपिंग मार्गों पर संभावित व्यवधान को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है।
भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात स्रोतों में विविधता लाई है, जिससे किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो सके। सरकार का दावा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
Tags:
- PM Modi speech today
- पश्चिम एशिया संकट भारत
- India energy security news
- crude oil supply India
- LPG supply update India
- global oil crisis impact India
- Modi review meeting energy sector
- fuel supply India news
- India oil import strategy
- Middle East crisis India response
- petroleum supply India
- gas electricity fertilizer review India
- India logistics supply chain news
news desk MPcg