कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना इंजीनियर पति की बेरहमी से तंग आकर पत्नी ने की आत्महत्या, सामने आया खौफनाक वीडियो
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति की प्रताड़ना और बेरहमी से तंग आकर उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जुड़ा एक दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
जूते से पीटा, फिर चेहरे पर थूका
सामने आए वीडियो में आरोपी इंजीनियर अपनी पत्नी के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार करता नजर आ रहा है। उसने पहले अपनी पत्नी को जूतों से बेरहमी से पीटा, फिर उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। क्रूरता की हदें पार करते हुए आरोपी ने जमीन पर गिरी पत्नी के चेहरे पर थूक भी दिया।
मासूम बेटे के सामने होती रहीवानियत
यह पूरी वारदात घर में मौजूद उनके मासूम बेटे के सामने होती रही। बच्चा अपनी मां के साथ हो रही इस हैवानियत को देखकर सहम गया। लगातार मिल रही इस तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार महिला ने मौत को गले लगाना बेहतर समझा और फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
news desk MPcg