Ramlala Mukut: रामलला का मुकुट है बेहद खास, विराजमान है भगवान सूर्य, छिपी हैं ये चीजें
Ramlala Mukut: रामलला का मुकुट है बेहद खास, विराजमान है भगवान सूर्य, छिपी हैं ये चीजें
अयोध्या। Ramlala Mukut: 22 जनवरी को अयोध्या में हुई प्राण प्रतिष्ठा का उत्साहपूर्ण माहौल पूरे देश में महसूस हो रहा था। भक्तों की भीड़ ने अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन किया और राम लला के लिए अपनी आस्था को जताया। मुकुट को बदायूं के हरसाहयमल श्यामलाल ज्वैलर्स ने तैयार किया था, जो कि बहुत ही आकर्षक था और भक्तों का ध्यान आकर्षित कर रहा था। मुकुट को तैयार करते समय ध्यान रखा गया कि यह एक साढ़े पांच साल के बच्चे की भावनाओं को दर्शाए, जिसमें उसके पहनावे और जेवरों की खासियत हो।
इस मुकूट को बनाने वाले ज्वैलर्स ने बताया कि उन्होंने इसे एक रघुवंशी के रूप में डिज़ाइन किया है। उन्होंने रामायण से प्रेरणा ली और सूर्य देव को मुकूट के ऊपर इंगित किया है, क्योंकि भगवान श्रीराम सूर्यवंशी हैं।रामलला की मुकूट पर एक पन्ना है, जो उनके शाही वंश को प्रतिष्ठित करता है। मुकूट पर लगे पंख प्रभु श्रीराम के वंश को दर्शाते हैं। इसके साथ ही मुकूट में एक मोर का चित्रण भी है, जो भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। वहाँ एक मछली भी है,जो उत्तर प्रदेश का प्रतीक है।
Newsdesk