कानपुर में खौफनाक वारदात दबंगों का चाकू से हमला, पिता और बेटे की मौत एक बेटा गंभीर, इलाके में तनाव

कानपुर में खौफनाक वारदात दबंगों का चाकू से हमला, पिता और बेटे की मौत एक बेटा गंभीर, इलाके में तनाव

उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज बाइक टकराने के मामूली विवाद में दबंगों ने बीच सड़क पर तांडव मचाते हुए पिता और उनके दो बेटों पर चाकू और हेलमेट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में पिता और एक बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

कैसे हुई यह खौफनाक वारदात

यह पूरी घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर बाईपास स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस के सामने की है मामूली बात पर विवाद: शिवनारायण अपने दो बेटों (शिवम और सत्यम) के साथ किदवई नगर स्थित एक मार्बल शॉप से काम खत्म कर रविवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर दूसरी अपाचे बाइक से हो गई।

हेलमेट और चाकू से हमला: टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। दूसरी बाइक पर सवार तीन दबंगों ने अचानक हेलमेट और धारदार चाकू निकालकर तीनों पर हमला बोल दिया।

बीच सड़क पर तांडव: आरोपियों ने पिता और बेटों के सीने, पेट और चेहरे पर चाकू से कई वार किए। बीच-बचाव करने आए पिता लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े, लेकिन हमलावर तब भी नहीं रुके।

पिता-पुत्र की मौत, एक गंभीर

चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को तत्काल हैलट अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता शिवनारायण और बेटे शिवम को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बेटे सत्यम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

 पुलिस की कार्रवाई और इलाके में तनाव

इस दोहरे हत्याकांड (Double Murder) के बाद से ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है: मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार: घटना के बाद भाग रहे आरोपियों में से एक को मौके पर मौजूद भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

CCTV फुटेज: घटना का एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।