Kidnapping: 75 हजार का कर्ज और चार लाख फिरौती, लोन नहीं चुकाने पर 7 साल की मासूम का अपहरण

Kidnapping: 75 हजार का कर्ज और चार लाख फिरौती, लोन नहीं चुकाने पर 7 साल की मासूम का अपहरण

Kidnapping: 75 हजार का कर्ज और चार लाख फिरौती, लोन नहीं चुकाने पर 7 साल की मासूम का अपहरण

इंदौर,Kidnapping: यह घटना इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के साउथ तोड़ा की है। जहां इंदौर में एक महिला ने लोन नहीं चुकाने के बाद कर्ज लेने वाली एक महिला की बेटी को किडनैप कर लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कदम उठाए और कुछ ही घंटों में 7 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। इसके पीछे है एक कर्ज और अनबन की कहानी।

पुलिस ने बताया कि स्व सहायता समूह चलाने वाली ज्योति कुराड़िया ने बच्ची की मां को दो समूहों से 75 हजार रुपए का लोन दिलवाया था। ज्यादा समय तक कर्ज की राशि नहीं चुकाने पर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसी बीच ज्योति ने रुपए वसूलने के लिए एक साजिश रची। उसने रविवार को कर्जदार महिला की बच्ची को किडनैप कर लिया। उसे घर ले आई और हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।  परिजनों ने बच्ची को खोजते हुए थाने में शिकायत की। 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा और वहां से मिले आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। आरोपी ने पहले इनकार किया, लेकिन बाद में सच उगला। बच्ची को छुड़ाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

परिजन ने बच्ची को काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद वे थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने तुरंत टीम बनाई। बच्ची के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। एक फुटेज में आरोपी महिला बच्ची को साथ ले जाते दिखी। सिलसिलेवार फुटेज देखने पर आरोपी की लोकेशन का पता चल गया। पुलिस ने बच्ची के परिजन को आरोपी महिला के फुटेज दिखाए तो उन्होंने उसे पहचान लिया। अपहरणकर्ता महिला की पहचान ज्योति के रूप में होने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। पहले तो उसने ना-नुकुर की लेकिन सख्ती से पूछताछ में वह टूट गई। उसने सच उगल दिया। पुलिस ने बच्ची को छुड़ाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया।

ज्योति ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह काफी समय से लोन की किस्तें नहीं चुकाने को लेकर परेशान हो रही थी। उसने बच्ची की मां को कई बार कहा कि उसे दूसरे समूह वाले परेशान कर रहे हैं। पैसे नहीं मिलने पर उसने बच्ची का अपहरण कर चार गुना रकम वसूलने की सोची। वह 4 लाख रुपए की फिरौती मांगने का षड्यंत्र रच रही थी।