योद्धा के बाद सिद्धार्त मल्होत्रा के हाथ लगी एक और एक्शन फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा योद्धा के बाद एक बार फिर एक्शन फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।

योद्धा के बाद सिद्धार्त मल्होत्रा के हाथ लगी एक और एक्शन फिल्म

स्टूडेंट ऑफ़ ईयर से अपनी करियर की शुरआत करने वाले सिद्धार्त मल्होत्रा ने बॉलीवुड के कई फिल्मो में काम किया है। उनकी फिल्म बॉलीवुड सिनेमा में काफी हिट रही. वही इस साल मार्च के मिहिने में उनकी  थ्रिलर फिल्म योद्धा रिलीज़ हुई जो बॉलीवुड पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। जिसके बाद एक खबर आई है की वह फिर से एक फिल्म में नज़र आ सकते है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ने एक्शन फिल्म के लिये निर्माता मुराद खेतानी के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ करेंगे।

दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म का टाइटल अभी नहीं रखा गया है। वहीं, मुराद खेतानी सिने 1 स्टूडियो के साथ अपने मूवी टनल प्रोडक्शंस के तहत इसका निर्माण करने वाले हैं। यह एक एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म होने वाली है। फिल्म का काम इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इसके बाद सितंबर के आसपास उत्तराखंड में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।हलाकि इस मूवी को लेकर अभी तक कोई  अधिकारीक घोषणा नहीं की गयी है.