PM JANMAN: पीएम मोदी ने जारी की पीएम-जनमन योजना की पहली किस्त, 1 लाख आदिवासियों को लाभ
PM-JANMAN: पीएम मोदी ने जारी की पीएम-जनमन योजना की पहली किस्त, 1 लाख आदिवासियों को लाभ
PM-JANMAN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई - जी) के तहत 1 लाख लाभार्थियों को 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनजातियों के साथ बातचीत की और उनसे इस योजना के लाभों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान का उद्देश्य जनजातियों को सुरक्षित और अच्छे आवास की प्राप्ति कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत, गरीब और जनजाती वर्ग के लोगों को सस्ते आवास की सुविधा प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी लाभार्थियों के साथ संवाद करके उनके अनुभवों और आवश्यकताओं को सुना और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार के प्रति अपना समर्पण पुनः दिखाया। इस योजना के अंतर्गत पीएम आवास योजना ग्रामीण की पहली किस्त का लाभ करीब 1 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को दिया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना के तहत देश के कमजोर समूहों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कई दूसरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए की गई है।
PM-JANMAN: यह योजना सरकार ने इस पर लगभग 24 हजार करोड़ रुपये का खर्च करने का निर्णय लिया है। इस योजना की शुरुआत सरकार ने 15 नवंबर, 2023 को बिरसा मुंडा की जयंती के दौरान आदिवासी गौरव दिवस के मौके पर की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण संदर्भ में लाखों लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया गया है। साथ ही कहा है कि इस योजना के तहत वन धन विकास केंद्रों को खोला जाएगा। साथ ही योजना के अंतर्गत एक लाख घरों में ऑफ ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली सोलर स्ट्रीट लाइटों को स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।
Newsdesk