चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू ,मंत्रियों के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, साथ ही मौजूद रहे पीएम मोदी
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ली. वहीं उनके साथ अन्य मंत्री ने भी शपथ ली ,साथ ही साउथ फिल्म स्टार पवन कल्याण ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली हैं. उनके शपथ समारोह में पीएम मोदी मौजूद हैं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा. ये शपथ समारोह विजयावाड़ा में हुआ. वहीं तेलगु फिल्म स्टार पवन कल्याण ने कैबिनेट मंत्री का पद मिला है. टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चिराग पासवान, वरिष्ठ बीजेपी नेता वेंकैया नायडू के अलावा बीजेपी के कई दिगगज नेता शामिल हुए. इसके अलावा अभिनेता रजनीकांत और चिरंजीवी भी शपथ समारोह में नजर आए.
4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए थे. विधानसभा में नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली. वहीं जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को केवल 11 सीट मिलीं. राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से NDA ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की. इनमें TDP ने 16, भाजपा ने 3 और जनसेना पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं, जबकि YSRCP को 4 सीटें मिली हैं.
Newsdesk