रियासी आतंकी हमला: पुलिस ने आतंकियों का स्केच किया जारी, 20 लाख रुपये का इनाम भी रखा
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 9 जून को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले के कुछ दिनों बाद पुलिस ने मंगलवार को आतंकवादियों का किया स्केच जारी,आतंकवादी के बारे में जानकारी देने पर 20 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा।
जम्मू,सिटी टुडे। रविवार, 9 जून को जम्मू और कश्मीर के रियासी में तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ था.जिसके बाद रियासी पुलिस ने तीर्थ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला करने वाले आतंकवादी का स्केच जारी किया है। साथ ही कोई भी जरूरी जानकारी देने पर 20 लाख रुपयों का इनाम देने की घोषणा की है. रियासी पुलिस ने आम जनता से निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर कोई भी विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने की अपील की है। एसएसपी रियासी – 9205571332, एएसपी रियासी – 9419113159, डीएसपी मुख्यालय रियासी – 9419133499, एसएचओ पौनी – 7051003214, एसएचओ रनसू- 7051003213, पीसीआर रियासी- 9622856295.
उल्लेखनीय है कि 9 जून को रियासी जिले में आतंकवादियों द्वारा वाहन पर गोलीबारी की गयी। जिसके बाद चालक के नियंत्रण खोने के बाद तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में जा गिर। जिससे कम से कम नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए थे। जिसके बाद 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Newsdesk