US Presidential Election: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं जाहिर की अपनी पंसद 

US Presidential Election: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं जाहिर की अपनी पंसद 

US Presidential Election: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नहीं जाहिर की अपनी पंसद 

वाशिंगटनUS Presidential Election: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी पसंद कब बताएंगे। इस पर ट्रंप ने कहा कि फिलहाल कुछ समय नहीं, लेकिन बहुत सारे अच्छे लोग है। अमेरिका में फिर रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही हो सकते हैं। आयोवा कॉकस में शानदार जीत के बाद उनकी दावेदारी और पुख्ता हुई है। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि अगर ट्रंप 2024 में राष्ट्रपति चुने जाते हैं तब उपराष्ट्रपति कौन होगा। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीनेटर टिम स्कॉट और गवर्नर क्रिस्टी नोएम का नाम लेकर अफवाहों को हवा दी है। एक इंटरव्यू में ट्रंप से पूछा गया कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी पसंद कब बताएंगे, इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ समय नहीं। लेकिन बहुत सारे अच्छे लोग है। ट्रंप के जवाब पर पत्रकार ने सवाल किया कि क्या अभी तक आपने एक को चुना नहीं है? इस पर ट्रंप ने कहा, मैंने अभी चुनाव नहीं किया है और इसके पीछे कोई कारण नहीं है।

हालांकि इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह हर किसी से बात कर रहे हैं। इस दौरान यह भी खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में स्कॉट के साथ बात की थी। बता दें कि स्कॉट ने पिछले साल राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया था। और फिर ट्रंप का समर्थन किया था। ट्रंप ने कहा कि मैंने उसे फोन किया और कहा कि आप मेरे लिए बहुत अच्छे और बेहतर उम्मीदवार हैं, जितना आप अपने लिए थे। उन्होंने कहा, जब मैंने टिम को देखा तब वह ठीक था। वह अच्छा था, लेकिन वह बहुत कम महत्वपूर्ण था। मैंने पिछले हफ्ते उन्हें मेरा बचाव करते हुए देखा। वह मेरे लिए लड़ रहे थे।इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ने कहा कि नोएम उनके साथ हमेशा खड़ी रहीं। वह उन्हें कभी चुनौती नहीं देंगी क्योंकि वह कभी भी हरा नहीं सकती हैं। द हिल के अनुसार, स्कॉट और नोएम के नाम हाल ही में कुछ अन्य लोगों के साथ चर्चाओं में रहे हैं।